फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लंबे इंतजार के बाद करसोग नगर पंचायत को मिला उपाध्यक्ष

लंबे इंतजार के बाद करसोग नगर पंचायत को मिला उपाध्यक्ष

Fri, 11 May 2018 10:58 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद करसोग नगर पंचायत को मिला उपाध्यक्ष
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत चुनाव होने के करीब ढाई सालों के बाद आखिरकार नगर पंचायत करसोग को उपाध्यक्ष मिल ही गया। शुक्रवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित ममता गुप्ता को करसोग नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी दी गई। चुनावी प्रक्रिया में भाजपा समर्थित तीनों उम्मीदवारों ने सर्वसम्मति से ममता गुप्ता को उपाध्यक्ष चुन लिया, जबकि कांग्रेस समर्थित दोनों सदस्यों ने इस चुनावी प्रक्रिया में भाग ही नहीं लिया। एसडीएम अपूर्व देवगन ने चुने हुए उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ 2012 में अस्तित्व में आई नगर पंचायत करसोग को उपाध्यक्ष मिल गया। शुरुआती तौर में 3 साल तक इस नगर पंचायत में चुनाव न होने के कारण इसका जिम्मा ग्राम पंचायत के पास रहा, जबकि 2015 में हुए चुनावों में नगर पंचायत के सात वार्डों में से चार में ही चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें भाजपा समर्थित दो सदस्य और कांग्रेस समर्थित दो सदस्य चुन कर आए। जिससे करसोग को उपाध्यक्ष ही नहीं मिल रहा था। इसके बाद उपचुनावों में दो वार्ड बरल और ममेल के लोगों ने नगर पंचायत का विरोध कर दिया जबकि, न्यारा के लोगों ने नगर पंचायत सदस्य को चुनकर भेज दिया। इससे कांग्रेस समर्थित दो ही सदस्य रह गए। भाजपा के सत्ता में काबिज होने के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए उठापटक शुरू हो गई। भाजपा के सदस्यों ने उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी ठोक दी लेकिन, कांग्रेस के सदस्यों ने इस पूरी प्रक्रिया में भाग ही नहीं लिया। इससे भाजपा समर्थित ममता गुप्ता को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत के विकास को देंगे रफ्तार : ममता
पहली बार नगर पंचायत करसोग में महिला उपाध्यक्ष बनी ममता गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत करसोग में रुके कार्यों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। बहरहाल किराये पर कार्यालय लिया जाएगा, जिसमें स्थानीय विधायक हीरालाल और मुख्यमंत्री के सहयोग से स्टाफ की पूरी तैनाती करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि करसोग बाजार की बदहाल सड़कों को ठीक करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। रास्तों और नालियों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed