{"_id":"5ae5d0664f1c1b042e8b5fc5","slug":"31525010534-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों लोग बीमार हुए तो जागा विभाग, अब ढका जाएगा टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों लोग बीमार हुए तो जागा विभाग, अब ढका जाएगा टैंक
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगवाईं पंचायत के बहा गांव में खुले टैंक का पानी पीने से दर्जनों लोगों के बीमार होने के बाद
विभाग की निंद्रा टूटी है। 15 वर्ष पहले बने जिस टैंक का पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं, अब उस टैंक पर लेंटर डाला जाएगा। दर्जनों लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने के बाद आखिर विभाग और जिला प्रशासन जाग गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बीडीओ सदर को आदेश जारी कर दिए हैं। टैंक पर लेंटर डालने के लिए 14वें वित्तायोग से पैसे का प्रबंध किया जाएगा।
यहां पर प्रशासनिक और विभागीय चूक से 15 वर्षों से लोग उस टैंक का पानी पीते रहे, जिसे ढका ही नहीं गया था। ग्रामीण विकास विभाग ने इस टैंक निर्माण करवाया था, लेकिन इस पर लेंटर नहीं डाला। जिसका खामियाजा आखिरकार लोगों को भुगतना पड़ा। ग्रामीणों की मानें तो वह अरसे से टैंक के ऊपर लेंटर डालने की मांग कर रहे थे लेकिन, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा था। करीब 70 वर्ष के बाद भी इस गांव के एक अदद पेयजल योजना का निर्माण न होना सरकार के दावों को हवाई साबित कर रहा है।
कुल्लू में दो मरीज उपचाराधीन, बाकियों की हालत स्थिर
टैंक का पानी पीने से बीमार हुई दो लड़कियां कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जबकि, अन्य सभी बीमार लोगों की हालत स्थिर है। शनिवार को दो तीन और लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद अब इनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
जल्द डाला जाएगा टैंक पर लेंटर : बीडीओ
बीडीओ सदर शैफाली ने कहा कि 14वें वित्तायोग के तहत इस टैंक पर लेंटर डाला जाएगा। इस बात की भी जांच की जा रही है कि किस हेड के तहत किस मकसद से इस टैंक का निर्माण किया गया था।