फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ऊपरी क्षेत्रों में बर्फवारी से शिकारी देवी में अलर्ट जारी

ऊपरी क्षेत्रों में बर्फवारी से शिकारी देवी में अलर्ट जारी

Thu, 16 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
ऊपरी क्षेत्रों में बर्फवारी से शिकारी देवी में अलर्ट जारी
जंजैहली (मंडी)। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते उपमंडल जंजैहली में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पर शिकारी देवी वाइल्ड लाइफ एरिया में वाहनों की आवाजाही पर भी प्रशासन ने 15 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया। वहीं, पैदल, ट्रैकिंग पर भी इस अरसे तक प्रशासन ने न जाने की हिदायत जारी की है। क्षेत्र में कभी भी सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने यह अलर्ट जारी किया है। आपात स्थितियों के लिए प्रशासन ने यहां पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपमंडल जंजैहली के एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रशासन ने यहां पर आपात स्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 01907-256666, 01907-256740 जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते यह अलर्ट जारी किया गया है। शिकारी देवी मंदिर परिसर में बर्फबारी के दौरान कोई भी कर्मचारी अथवा पुजारी कार्यरत नहीं रहते हैं और न ही यहां पर नजदीक कोई बस्ती है। जिस कारण यहां पर जोखिम बना रहता है। भारी बर्फबारी के दौरान यहां पर क्षेत्र पूरी तरह से सुविधाओं से वंचित रहता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि इस मौसम में मंदिर परिसर में न जाएं। ट्रैकरों को खराब मौसम में क्षेत्र में ट्रैकिंग पर न जाने की हिदायत प्रशासन ने जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed