{"_id":"5999c8194f1c1bf5768b46cd","slug":"31503250457-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर क्षेत्र में बढ़े वायरल फीवर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर क्षेत्र में बढ़े वायरल फीवर के मरीज
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आजकल बुखार के मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। उपमंडल के स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी हर रोज 25 से 30 मरीज पहुंच रहे हैं। इस प्रकार वायरल फीवर के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है।
विभाग से सभी लोगों को पानी को उबाल कर पीने की हिदायत दी है। उधर, बीएमओ संधोल डा. रमेश चंद ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह ऐसे मामलों पर नजर रखें तथा लोगों को उबालकर पानी पीने की सलाह दें। ताजा भोजन खाएं, वासी खाना खाने से बचें। फल व सब्जियों का धोकर प्रयोग करें, खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से साबुन से धो लें। ऐसा करने से वायरल फीवर से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस पर पूरी नजर रखे हुए है और सभी अस्पतालों और संस्थानों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।
रूबेला और खसरा के प्रति जागरूकता के लिए निकलेंगी रैलियां
धर्मपुर (मंडी)। स्वास्थ्य विभाग रूबेला और खसरा रोग के बारे में स्कूली छात्रों को जागरूक करेगा। इसके लिए विभाग विशेष अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न पाठशालाओं में जाकर स्वास्थ्य विभाग रैलियां निकालकर बच्चों और लोगों को जागरूक कर रहा है। बीएमओ संधोल डॉ. रमेश चंद ने बताया कि 2020 तक इस बीमारी को दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। यह टीकाकरण सभी पाठशालाओं में दसवीं तक के बच्चों के लिए किया जाएगा।