{"_id":"673e11a5bc2fe8239f0c16e0","slug":"300-villages-of-the-district-did-not-get-lump-sum-ration-quota-for-winter-mandi-news-c-89-1-ssml1012-135230-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले के 300 गांवों को नहीं मिला सर्दी का एक मुश्त राशन का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले के 300 गांवों को नहीं मिला सर्दी का एक मुश्त राशन का कोटा
Wed, 20 Nov 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च तक 74 डिपुओं को भेजा था है राशन
दाल, तेल का टेंडर न होने से रुकी सप्लाई, स्नो बाउंड क्षेत्र के लोग चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के करीब 300 गांवों को अभी स्नो बाउंड एरिया (हिमाच्छादित क्षेत्रों) के राशन की सप्लाई नहीं हो सकी है। सरकार की ओर से तेल और दालों के टेंडर में देरी होने के कारण लोग राशन का इंतजार कर रहे हैं।
दिसंबर का महीना शुरू होने को है। ऐसे में अभी तक राशन का कोटा नहीं मिलने से जिले के हजारों लोगों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी होने पर इन लोगों तक राशन पहुंचाना भी सरकार और विभाग के आसान काम नहीं होगा।
जिले के करीब 74 डिपुओं को सर्दियों के लिए दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च का एक मुश्त कोटा भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि खाद्य आपूर्ति विभाग के पास अभी पर्याप्त राशन की सप्लाई नहीं पहुंची है। इस कारण स्नो बाउंड एरिया का कोटा नहीं जा रहा है। जिले के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो सर्दी में बर्फबारी से अति संवेदनशील हैं। यहां बर्फबारी से पहले राशन पहुंचना जरूरी है। बर्फबारी के बाद यहां का जनजीवन पूरी तरह से ठहर सा जाता है। उगम राम ठाकुर, अनीता ठाकुर, केसर सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, पन्ना लाल और रेवत राम ने कहा कि शाक्टी, मरौड़, शुगाड़, मलाणा, जुहड़, खनेर, फनौटी, पकरेड़, शुश, अलवाह और पाटन में बर्फ गिरने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर शुरू होने वाला है, लेकिन अभी इन इलाकों को राशन की सप्लाई नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग से जल्द स्नो बाउंड एरिया को मिलने वाले चार माह के राशन को एक मुश्त भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
--
इन जगह है स्नो बाउंड एरिया
जिला कुल्लू के मलाणा गांव के साथ बंजार का तीन कोठी, तीर्थन वैली, रघुपुर, जलोड़ी, निरमंड, लगवैली, मनाली का ऊझी घाटी का क्षेत्र और पार्वती क्षेत्र में करीब 300 गांव हैं, जहां खाद्य आपूर्ति विभाग दिसंबर से मार्च तक चार महीने का राशन एक मुश्त भेजता है।
--
तेल और दालों से टेंडर देरी होने सप्लाई नहीं जा सकी है। अन्य राशन का सामान पहुंच गया है। दिसंबर से सभी स्नो बाउंड एरिया को राशन की सप्लाई भेजना शुरू की जाएगी। - अनिल कुमार निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग कुल्लू