फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   291 roads blocked, 16 buses stuck at various places

Mandi News: 291 सड़कें बाधित, 16 बसें विभिन्न जगह फंसी

Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
291 roads blocked, 16 buses stuck at various places
पधर के लवांडी में एलएंनटी की मदद से पार होते लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक
मंडी। जिले में शनिवार रात से हो रही बारिश से सोमवार को मंडी-कुल्लू उच्चमार्ग और 12 मुख्य सड़कों सहित ग्रामीण क्षेत्र की 291 सड़कें बाधित हो गईं। रविवार को 245 सड़कें बाधित थी। विद्युत बोर्ड के भी 130 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। रविवार को 477 ट्रांसफार्मर प्रभावित थे। राहत की बात है कि सोमवार को तीन पेयजल योजनाएं बहाल कर दीं।
विज्ञापन

अब जिले में 33 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। सड़कों के बाधित होने से हिमाचल पथ परिवहन की 16 बसें भी विभिन्न जगह फंस गईं। दिन में 86 रूट प्रभावित रहे। खराब मौसम को देखते हुए मंडी से मनाली जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन की वोल्वोे बसे से मंडी शहर से सटे बिंद्रावणी टनल के पास खड़ी कर दी हैं। जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को नदी और नालों से दूर रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन



धर्मपुर मंडल में 66 सड़कें, दो ट्रांसफार्मर और चार पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। सराज में 81 सड़कें, मंडी-2 में नौ सड़कें, 15 ट्रांसफार्मर और पांच पेयजल योजनाएं, थलौट में 53 सड़कें , 17 ट्रांसफार्मर, करसोग में 44 सड़कें, 20 ट्रांसफार्मर और सात पेयजल योजनाएं, जोगिंद्रनगर में पांच सड़कें, 33 ट्रांसफार्मर, पधर में 11 सड़कें, गोहर में छह सड़कें और 36 ट्रांसफार्मर, सुंदरनगर में छह सड़कें और पांच ट्रांसफार्मर, सरकाघाट में नौ सड़कें, थुनाग में 16 और बग्गी में एक पेयजल योजना प्रभावित रही। रविवार को सड़कों के बाधित होने से कई यातायात व्यवस्था भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed