{"_id":"6af8435b06f666a8700daf22","slug":"28-member-team-from-mandi-selected-for-under-16-kabaddi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-221464-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-16 कबड्डी में मंडी की 28 सदस्यीय टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-16 कबड्डी में मंडी की 28 सदस्यीय टीम चयनित
विज्ञापन
22 से बिलासपुर में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले
पड्डल मैदान में ट्रायल के दौरान 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
पुरुष और महिला वर्ग में 14-14 खिलाड़ियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंडर-16 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिला की पुरुष और महिला टीमों का चयन कर लिया गया है। शनिवार को पड्डल मैदान में आयोजित चयन ट्रायल में जिला भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से प्रदर्शन के आधार पर पुरुष और महिला वर्ग में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
मंडी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर और महासचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों के लिए 15 नवंबर से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं, खिलाड़ी गोपाल कृष्ण और कर्ण ठाकुर ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है।