फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   278 adolescent girls received the HPV vaccine at 69 vaccination centers in the district.

Mandi News: जिले के 69 टीकाकरण केंद्रों में 278 किशोरियों ने लगवाई एचवीपी वैक्सीन

Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
278 adolescent girls received the HPV vaccine at 69 vaccination centers in the district.
5 व 12 अप्रैल को सभी तय बूथों पर किया जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचवीपी) टीकाकरण का रविवार को शुभारंभ किया गया। जिले भर के 69 टीकाकरण बूथों पर कुल 278 किशोरियों को वैक्सीन दी गई। मातृ-शिशु अस्पताल मंडी में 8 किशोरियों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने जिला स्तरीय टीकाकरण की शुरुआत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि यह टीकाकरण सुरक्षित और प्रभावशाली है। यह केवल एक खुराक में दिया जाएगा और सभी चिह्नित सरकारी अस्पतालों पर निशुल्क उपलब्ध होगा।

टीकाकरण 5 और 12 अप्रैल को भी सभी बूथों पर जारी रहेगा। मंडी शहर की ध्रुविका गर्ग और मेडिकल कॉलेज की निकुंज कंवर पहली किशोरियां बनीं जिन्होंने टीका लगवाया। इस मौके पर एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed