फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   26 specialist doctors deployed across the state, Joginder Nagar not even one

Mandi News: प्रदेशभर में 26 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात, जोगिंद्रनगर को एक भी नहीं

Thu, 01 Aug 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 Aug 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
26 specialist doctors deployed across the state, Joginder Nagar not even one
पीलिया से जूझ रहे क्षेत्र में चिकित्सक नहीं मिलने से लोगों में भारी आक्रोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईजीएमसी शिमला में पोस्ट ग्रेजुएट और सीनियर रेजिडेंट की उपाधि हासिल करने वाले 26 और विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी है, लेकिन पीलिया के प्रकोप से ग्रस्त नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर को एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं दी गई है। बीते एक माह से पीलिया के कहर से जोगिंद्रनगर उपमंडल के दो सौ से अधिक लोगों में लक्षण पाए जाने के बाद भी नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर को मेडिशन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति करना भी स्वास्थ्य विभाग ने उचित नहीं माना है। वीरवार को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, चंबा, बिलासपूर, मंडी और सिरमौर के छोटे बड़े अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई तो उसमें मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति न होने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मरीजों का आक्रोश भी देखा गया। रोटरी क्लब के पूर्वाध्यक्ष अजय ठाकुर, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने भी यहां पर नियुक्ति न होने पर हैरानी जताई है। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सौतेला व्यवहार कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं की है। वहीं कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि वे जोगिंद्रनगर अस्पताल में रिक्त चल रहे विभिन्न चिकित्सकों के पदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने के लिए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव से पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed