फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   250 voters reached to cast their votes in the last 10 minutes

Mandi News: आखिरी 10 मिनट में वोट डालने पहुंच गए 250 मतदाता

Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
250 voters reached to cast their votes in the last 10 minutes
शिवा बूथ पर पर्दे के पीछे चलता रहा छह और मात का खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड की संवेदनशील मानी जाने वाली थाना पंचायत में मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक प्रत्याशियों के बीच पर्दे के पीछे शह-मात का खेल लगातार चलता रहा। सबसे रोचक और चौंकाने वाला दृश्य थाना पंचायत के शिवा बूथ पर देखने को मिला, जहां मतदान के अंतिम चरण में हुए अचानक सियासी उलटफेर ने चुनाव अधिकारियों से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों तक को हैरान कर दिया।



कुल 425 मतदाताओं वाले शिवा बूथ पर सुबह मतदान की शुरुआत बेहद धीमी रही। काफी देर तक बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 9 बजे तक यहां इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचे। हालांकि 11 बजे के बाद स्थिति अचानक बदल गई और मतदाता 15-20 तथा 20-25 के संगठित समूहों में बूथ पर पहुंचने लगे। दिलचस्प बात यह रही कि जैसे ही एक समूह मतदान कर लौटता, उसके बाद फिर से बूथ पर वही रहस्यमयी सन्नाटा छा जाता। यह सिलसिला रुक-रुक कर दोपहर 3 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

सबसे बड़ा बदलाव दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर देखने को मिला। मतदान समाप्त होने से महज 10 मिनट पहले अचानक करीब 250 मतदाताओं का भारी हुजूम एक साथ बूथ पर पहुंच गया और कतार में लग गया। नियमों के अनुसार निर्धारित समय से पहले कतार में लग चुके मतदाताओं को मतदान का अधिकार मिलता है। इसी कारण जहां अन्य वार्डों में मतदान प्रक्रिया 3 बजे समाप्त हो गई, वहीं शिवा बूथ पर भीड़ के चलते मतदान शाम 6 बजकर 15 मिनट तक चलता रहा और अंतिम समय तक लगभग 15 मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed