फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   250 students ran to spread the message of staying away from drugs.

Mandi News: 250 विद्यार्थियों ने दौड़ लगाकर नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Fri, 02 Oct 2026 04:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
250 students ran to spread the message of staying away from drugs.
मंडी। गांधी जयंती पर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी में आयोजित ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन में करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार मुख्य अतिथि और डॉ. जितेंद्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। लड़कों की श्रेणी में सुजल (12वीं बी) प्रथम, शिवांश ठाकुर (12वीं बी) द्वितीय और आद्विक बनियाल (10वीं सी) तृतीय रहे। लड़कियों में महक (11वीं डी) प्रथम, श्रेया (11वीं बी) द्वितीय और नाम्या (11वीं डी) तृतीय रहीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे खतरनाक नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन जल्द ही ‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत कड़े कदम उठाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed