फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CPI(M) burns effigy of Chief Election Commissioner in Balichowki.

Mandi News: बालीचौकी में माकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

Fri, 02 Oct 2026 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
CPI(M) burns effigy of Chief Election Commissioner in Balichowki.
एआईआर के विरोध में थाटा, सुधरानी, बूंग जहलगाड़ और पंजाई समेत कई पंचायतों में प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार को बालीचौकी क्षेत्र में माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। ग्राम पंचायत थाटा, सुधरानी, बूंग जहलगाड़ और पंजाई समेत कई पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।
माकपा लोकल कमेटी बालीचौकी ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इससे आम लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

माकपा ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर भी मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। माकपा लोकल कमेटी बालीचौकी के सचिव महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। आने वाले दिनों में क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी प्रदर्शन किए जाएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed