{"_id":"69eb4c1bce1f6c83e90c2cb5","slug":"245-grams-of-hashish-8-grams-of-chitta-and-6275-opium-plants-recovered-in-three-cases-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194214-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन मामलों में 245 ग्राम चरस, 8 ग्राम चिट्टा और 6275 अफीम के पौधे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन मामलों में 245 ग्राम चरस, 8 ग्राम चिट्टा और 6275 अफीम के पौधे बरामद
विज्ञापन
मंडी में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी पुलिस ने नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों के तहत एनडीपीएस एक्ट में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामलों में चरस, चिट्टा और अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है।
पहले मामले में बीते वीरवार रात पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी, सुंदरनगर की टीम ने एनएच-21 पर सुखदेव वाटिका के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कोमल चंद (22), निवासी जिला मंडी के कब्जे से 245 ग्राम चरस बरामद हुई।
दूसरे मामले में उसी रात पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने बीबीएमबी हेलीपेड पंडोह के पास गश्त के दौरान अजय कुमार निवासी पंडोह के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लाया था। तीसरे मामले में वीरवार को पुलिस थाना पधर की टीम ने गांव लच्छयाण, बोचिंग क्षेत्र के पास खेतों में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। जांच में कुल 6275 अफीम के पौधे पाए गए। नियमानुसार 10 पौधों को नमूने के तौर पर सुरक्षित रखा गया, जबकि शेष 6265 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अवैध अफीम की खेती से जुड़े आरोपियों की पहचान के लिए भूमि सीमांकन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अन्य मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई जारी है।