फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   235 vacant posts of pharmacists in the state should be filled soon: Union

प्रदेश में रिक्त पड़े 235 फार्मासिस्ट के पद जल्द भरे जाएं : संघ

Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
235 vacant posts of pharmacists in the state should be filled soon: Union
मंडी। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक प्रियंका वर्मा और उपनिदेशक और राज्य टीबी अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी से शिष्टाचार भेंट की। संघ ने 100-दिवसीय राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान (एनटीईपी) में मिली सफलता के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी और स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रकाश दरोच को बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मांगों के प्रति भी अवगत करवाया। उन्होंने एनएचएम स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जहां दवा वहां फार्मासिस्ट अनुसरण करने का आग्रह किया। प्रदेश में रिक्त पड़े 235 फार्मासिस्ट पदों को शीघ्र भरने, एनएचएम में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर फार्मासिस्टों के नए पद सृजित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

संघ के मीडिया प्रभारी रजनी ठाकुर ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्गम क्षेत्रों में फार्मासिस्ट अपनी जिम्मेदारियों से बढ़कर सेवाएं प्रदान करते हैं। प्रदेश महासचिव कुशाल सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल हेल्थ क्लिनिक, हिम-केयर, आयुष्मान भारत और एनटीईपी जैसे कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिमाचल प्रदेश को एमटीईपी में देशभर में पहला और डीवीडीएमएस में सातवां स्थान दिलाने में फार्मासिस्टों का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड डाडासीबा की फार्मेसी अधिकारी सविता ने अपनी नियमित जिम्मेदारियों के साथ टीबी पर्यवेक्षक के रूप में जिला कांगड़ा को 100 दिवसीय अभियान में शीर्ष स्थान दिलाया। इसके लिए उन्हें राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उधर, मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा ने संघ की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed