फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कुत्ता पालना है तो बनेगा लाइसेंस, सालाना देने होंगे पांच सौ रुपये

कुत्ता पालना है तो बनेगा लाइसेंस, सालाना देने होंगे पांच सौ रुपये

Wed, 19 Dec 2018 10:20 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता पालना है तो बनेगा लाइसेंस, सालाना देने होंगे पांच सौ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। शहर में कुत्ता पालने के लिए अब नगर परिषद से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस कुत्ता अगर घर में या बाहर सड़कों पर घूमता हुआ पाया गया तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसी चेतावनी के साथ नगर परिषद ने बुधवार को पालतू कुत्तों का पंजीकरण करके लाइसेंस जारी करने की कवायद छेड़ दी है। नप का दावा है कि पंजीकरण से जहां शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी। वहीं, आवारा कुत्तों की पहचान भी हो सकेगी और उन्हें पकड़कर नसबंदी की जाएगी। गौरतलब है कि मंडी में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों को काटने की काफी घटनाएं मंडी में सामने आ चुकी हैं। नप अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस की पांच सौ रुपये सालाना फीस लगेगी। ऐसे होगा पंजीकरण
कोई भी अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण नगर परिषद में करवा सकता है। इसके लिए वहां फार्म भरना होगा। साथ ही कुत्ते की दो फोटो और टीकाकरण का प्रमाण पत्र (जो वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी से टीका लगने उपरांत जारी होगा) नगर परिषद कार्यालय में साथ लेकर पहुंचना होगा, जिससे कुत्ते का पंजीकरण हो सके। कुत्तों के पंजीकरण करने के उपरांत ही कुत्ते को पालने का लाइसेंस मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दी जाएगी चेतावनी, फिर कार्रवाई
सफाई निरीक्षक नगर परिषद मंडी प्रदीप दीक्षित ने कहा कि पालतू कुत्तों का पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। यदि किसी ने कुत्ता पाला है तो पंजीकरण करवाएं, जिससे कुत्तों के आंकड़े उपलब्ध हो सकें और भविष्य में रैबिज संबंधी केस भी नियंत्रित रखे सकें। साथ ही कुत्तों के आतंक से भी लोगों को निजात मिल सके। अगर कोई अपने कुत्ते का पंजीकरण नहीं करवाता है तो पहले चेतावनी दी जाएगी। बाद में लीगल एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed