{"_id":"5b9162b2867a557eb04174a0","slug":"21536254642-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बाद स्क्रब टायफस, तीन मामले सामने आए, किट खत्म होने से टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बाद स्क्रब टायफस, तीन मामले सामने आए, किट खत्म होने से टेस्ट बंद
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बेेकाबू हो रहे डेंगू के बाद अब मंडी में स्क्रब टायफस ने भी पांव पसार दिए हैं। बुधवार को तीन लोगों में स्क्रब टायफस पाया गया है। इसी बीच अस्पताल में वीरवार को स्क्रब टायफस के टेस्ट ही बंद हो गए। बताया जा रहा है कि टेस्ट किट खत्म हो गई है। रोगियों को बिना टेस्ट के लौटना पड़ रहा है। उधर आनन फानन में जोनल अस्पताल मंडी में टेस्ट किटों के लिए क्रय समिति गठित कर स्थानीय डीलर से खरीद की तैयारी की जा रही है। नतीजतन जिले में बरसाती रोगों से निपटने के स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल गई है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टायफस के टेस्ट की किटें खत्म हो गई हैं, जिससे अस्पताल में स्क्रब के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। एक ओर जहां डेंगू के डंक से लोग खौफ में हैं, वहीं स्क्रब टायफस को लेकर विभाग की तैयार भी सवालों से घिर गई है। विभाग का दावा है कि शुक्रवार तक फिर से टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार स्क्रब टायफस के अधिक मामले सामने आए हैं। डेंगू के मरीजों की तादाद भी अधिक हैं। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद से ही लोगों में खौफ है। लोग हल्के बुखार पर डेंगू और स्क्रब टायफस का टेस्ट करवा रहे हैं। पचास फीसदी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है, लेकिन टेस्ट की मांग बेहद अधिक बढ़ गई है।
...
दो दिन बाद भी नहीं हुआ टेस्ट
सरकाघाट के नबाही के राजेश का कहना है कि वह अपनी बेटी अवनी को लेकर मंगलवार रात अस्पताल पहुंचे थे। सुबह जांच के बाद डॉक्टर ने टेस्ट लिखा, लेकिन लैब में जाने के बाद पता चला कि टेस्ट किट ही खत्म है। बच्ची का डेंगू का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव है। दो दिन बीतने के बाद स्क्रब टायफस का टेस्ट नहीं हो सका है।
...
यह है स्क्रब टायफस
स्क्रब टायफस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो जानलेवा है। इसके लक्षण चिकनगुनिया जैसे ही होते हैं। स्क्रब टायफस के लक्षण सिरदर्द और ठंड के साथ बुखार है। रोग बिगड़ने पर बुखार तेज हो जाता है और सिरदर्द भी असहनीय होने लगता है।
विज्ञापन
...
बीमारी से बचाव के उपाय
उन जगहों पर जाने से बचें जहां पिस्सू बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। ऐसे स्थानों पर जाना ही पड़े तो खुद को कवर करके रखें। खुली त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए माइट रिपेलेंट क्रीम लगा लें। जो लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते या काम करते हैं उन्हें डॉक्सीसाइक्लिन की एक साप्ताहिक खुराक दी जा सकती है।
...
लोकल डीलर से खरीदेंगे टेस्ट किट : सीएमओ
सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद ने कहा कि टेस्ट किट की खरीद के लिए कमेटी गठित की गई है। लोकल डीलर से किट खरीदी जा रही है, ताकि जल्द लोगों को टेस्ट की सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने माना कि स्क्रब टायफस के तीन मामले सामने आए हैं।
000