फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर-अवाहदेवी एनएच के लिए कदमताल शुरू

धर्मपुर-अवाहदेवी एनएच के लिए कदमताल शुरू

Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर-अवाहदेवी एनएच के लिए कदमताल शुरू
धर्मपुर-अवाहदेवी एनएच के लिए कदमताल शुरू
विज्ञापन

ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी 16 को करेंगे मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर मढ़ी संधोल टीहरा गदीधार अवाहदेवी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। इसी के चलते 16 जुलाई को लोनिवि विश्रामगृह मढ़ी में इसके लिए सभी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, उद्यान और सैनिक कल्याण मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह भी भाग ले सकते हैं। बैठक 3 बजे सायं होगी, जिसमें एनएच के हर पहलूू पर विचार विमर्श किया जाएगा। गौर रहे कि इस मार्ग की दूरी करीब 88 किमी होगी। इसके बनने से धर्मपुर से हमीरपुर की ओर जाने के लिए जहां दूरी कम होगी, वहीं सड़कों की हालत भी सुधर जाएगी। ज्ञात रहे कि स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह ने विशेष तौर पर अपने क्षेत्र के लिए दो राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत करवाए हैं, जिसमें एक धर्मपुर मढ़ी संधोल टीहरा गदीधार अवाहदेवी है और दूसरा सुजानपुर संधोल स्योह धर्मपुर है। अधिशासी अभियतां संजय सोनी राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल पंडोह ने बताया कि 16 जुलाई को बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार विमर्श किया जाएगा और अगर किसी को इसमें एतराज हो तो वह अपनी लिखित शिकायत भी मौके पर दे सकता है। इसके साथ ही प्रभावित लोग इस बैठक में अपने सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed