{"_id":"5ae85eba4f1c1b86098b795b","slug":"21525178042-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहनधार में दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहनधार में दो मंजिला मकान जलकर राख
Updated Tue, 01 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। द्रंग क्षेत्र की घ्राण पंचायत के गांव बीहनधार में दो मंजिला छह कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। घटना के वक्त परिवार किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। पीछे से यह हादसा हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर करीब 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित के बेटे की शादी कुछ ही दिन बाद तय थी। घर में शादी का सामान एकत्र किया हुआ था। लेकिन, आग में शादी के सामान समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना तुरंत बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले सब कुछ जलकर राख हो गया। उधर, राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन करने के बाद परिवार को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है। उधर, पूर्व पंचायत प्रधान लते राम ठाकुर ने प्रशासन से परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। नायब तहसीलदार नेकर राम ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हलका पटवारी चंदन के साथ घटनास्थल का दौरा किया गया है।
लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम जब परिवार के सदस्य कहीं समारोह में गए हुए थे तो लोगों ने मकान से चिंगारियां और धुआं उठता हुआ देखा। इस पर मकान मालिक को लोगों ने सूचना दी। इसके बाद परिवार तुरंत मौके पर पहुंच गया। हालांकि, तब तक लोगों ने आग बुझानी शुरू कर दी थी। लेकिन आग ने इतना भयानक रूप ले लिया था कि लाख कोशिशों के बाद भी आग को बुझाने में कामयाब नहीं हो सके।
जो तन पर कपड़े पहने थे, वही बचे
प्रभावित श्याम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बीहनधार ने कहा कि उसकी सारी जिंदगी की कमाई चंद मिनटों में राख का ढेर बन गई है। थोड़े ही दिनों के बाद उसके बेटेे की शादी थी, जिसके लिए उन्होंने गहने, कपड़े, राशन और कई तरह का सामान जमा कर रखा था। उन्होंने बताया कि नकदी और बैंकों की पासबुक भी जल गई हैं। उनके तन पर जो कपड़े हैं बस वही बचे हुए हैं। करीब 25 लाख का उन्हें नुकसान हो गया है। गांव वालों ने ही अब इनके परिवार के रहने और खाने की व्यवस्था की है।