फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेपर से पहले छात्रा की आत्महत्या मामले में जांच तेज

पेपर से पहले छात्रा की आत्महत्या मामले में जांच तेज

Sat, 24 Mar 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पेपर से पहले छात्रा की आत्महत्या मामले में जांच तेज
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में 16 वर्षीय छात्रा की ओर से परीक्षा से पहले दुपट्टे से फंदा लगाकर जान देने पर परिजन सदमे में हैं। परिजनों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि उनकी बेटी ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सरकाघाट के नबाही में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। इसमें भी छात्रा ने परीक्षा के दौरान ऐसा कदम उठाया है। लड़की गरीब परिवार से थी। उसके इस कदम ने इस परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। छात्रा ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और परिवार वालों को भी कोई संदेह नहीं है। उधर, प्रधानाचार्य ने बताया है कि लड़की पढ़ने में ठीक थी लेकिन ऐसा कदम क्यों उठाया यह उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed