फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सूखे में बारिश का तोहफा लेकर मंडी पहुंचे बड़ादेव कमरूनाग

सूखे में बारिश का तोहफा लेकर मंडी पहुंचे बड़ादेव कमरूनाग

Tue, 13 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सूखे में बारिश का तोहफा लेकर मंडी पहुंचे बड़ादेव कमरूनाग
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए शिवरात्रि से पहले आराध्य देव कमरूनाग मेहमाननवाजी के लिए मंगलवार बाद दोपहर छोटी काशी मंडी पहुंचे। बारिश और बर्फबारी के तोहफे के साथ आराध्य देव कमरूनाग ने राज देवता माधोराय के मंदिर में हाजिरी भरने के बाद टारना मंदिर में विराजमान हुए। कतारों में देवता के भक्तों ने बड़ा देव का आशीर्वाद लिया। शिवरात्रि मेले के दौरान सभी देवता पड्डल मैदान में विराजमान रहते हैं लेकिन, बड़ा देव एकांत में रहना पसंद करते हैं और टारना के मंदिर में सात दिन विराजमान रहते हैं। बड़ादेव से अगर कोई अन्य देवी देवता मिलन करना चाहें तो वह देवता टारना की पहाड़ी पहुंच जाते हैं। इन्हें बारिश का देवता भी माना जाता है। इसके अलावा मंगलवार को छह अन्य देवी देवता भी मंडी पहुंचे। जिन्होंने माधोराय मंदिर में शीश नवाया। वहीं, बाबा भूतनाथ मंदिर में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग पर शिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक हुआ। इससे पहले मंगलवार को सुबह चार बजे शिवलिंग को मक्खन की परत के बीच निकालकर शिवरात्रि महोत्सव के लिए शिवलिंग का शृंगार किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed