थुनाग (मंडी)। प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ और युवक मंडल बस्सी ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर लगाया।
इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ब्लड बैंक एवं चिकित्सा विभाग की पूरी टीम के साथ अभियान का समर्थन किया। साथ ही जनमानस को बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस मौके पर 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग एवं मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन के आर्थिक और पोषणीय महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ के राज्य महासचिव फार्मेसी अधिकारी कुशाल सिंह, कमल देव शर्मा, सुखविंद्र संधू एवं नरेश ठाकुर, दीपक ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। संवाद