{"_id":"5c58783fbdec220833203f82","slug":"201549301823-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि महोत्सव से पूर्व सड़कें होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि महोत्सव से पूर्व सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण विभाग को शिवरात्रि महोत्सव से पूर्व सड़कों में पैचवर्क और छिटपुट मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में सड़कों की टारिंग का कार्य गर्मियों के मौसम में पूर्ण किया जाएगा, ताकि इसकी गुणवत्ता बनी रहे। खलयार में नगर परिषद के माध्यम से कार पार्किंग का विस्तार होगा। उन्होंने स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में ऑडीटोरियम बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कांगणी में ऑडीटोरियम निर्माण के लिए अधिकारियों को मंदिर समिति से बातचीत कर इसका समाधान तलाशने और इसका प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने को भी कहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, सहायक आयुक्त राज ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सदर मदन कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
...
दो हजार से अधिक बंदरों की नसबंदी
उपायुक्त ने बताया कि जिले में बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए उनका बंध्यीकरण किया जा रहा है। मंडी शहर में अब तक 350 तथा पूरे जिले में लगभग दो हजार से अधिक बंदरों की नसबंदी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त लोगों को जागरूक करने के लिए मंडी शहर में होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं।
...
लोगों के काटे जाएंगे चालान
डीसी ने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ ही भोजन इत्यादि के लिए बंदर भी आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर लगाम लगाने के लिए सन्यारढ़ी तथा टारना मंदिर के समीप कैमरे लगाए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर लोगों के चालान भी काटे जाएंगे।