{"_id":"5c3b773dbdec225eb65de262","slug":"201547401021-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्षेत्र में भी लागू किया जाए आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी क्षेत्र में भी लागू किया जाए आरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। दलित शोषण संघर्ष मंच धर्मपुर खंड कमेटी की बैठक आंबेडकर भवन सज्याओपिपलु में हुई। अध्यक्षता मंच के खंड संयोजक दीपक प्रेमी ने की। इसमें 50 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मंच के मंडी जिला अध्यक्ष परसराम और सचिव रविकांत ने विशेष तौर पर भाग लिया। उन्होंने बताया कि संविधान के प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है। इसमें समाज के कमजोर तबकों विशेष तौर पर अनुसूचित जातियों को मिले संरक्षण और आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। रोजगार में मिले आरक्षण को सरकार निजी क्षेत्र में लागू नहीं कर रही है, जबकि अब अधिकांश रोजगार आउटसोर्स और ठेके पर दिया जा रहा है, लेकिन वहां आरक्षण लागू नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा सामाजिक जीवन में आज भी दलितों के साथ छुआछूत और भेदभाव हो रहा है। कई मंदिरों में दलितों का प्रवेश वर्जित है। शिवरात्रि और अन्य नलवाड़ मेलों में भी छुआछूत एवं भेदभाव किया जाता है। इसलिए दलित शोषण मंच दलितों को संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा करने और बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए 30 जनवरी को एसडीएम के माध्यम से सरकार को एक मांगपत्र भेजेंगे। मंच के धर्मपुर खंड के संयोजक दीपक प्रेमी और सह संयोजक नानक चंद ने बताया कि मंच जनवरी से अप्रैल तक तहसील स्तर पर कमेटियां गठित करेगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया करेगा। उन्होंने सरकार से आउटसोर्स और ठेके पर रोजगार देने की बजाय नियमित आधार पर रोजगार देने और निजी क्षेत्र में आरक्षण देने की मांग की है। बैठक में गोपाल चंद, चमनलाल, गुरदेव, सुमित कुमार, गोपीचंद, जोधा राम, शिवी देवी, रुमा देवी, नीलम कुमारी, बसंत सिंह, दिले राम, विधि चंद, इंद्र सिंह, काली दास, देवराज आदि ने भाग लिया।
000
विज्ञापन
000