फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम ने नवाजे डीएवी के मेधावी

सीएम ने नवाजे डीएवी के मेधावी

Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने नवाजे डीएवी के मेधावी
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर चहके मेधावी
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी स्कूल के वार्षिक समारोह में खूब जमा रंग
बच्चों ने राजस्थान के घूमर नृत्य पर बटोरीं तालियां
स्कूल रिपोटर : दुष्यंत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी ने पड्डल मैदान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह को परवाज का नाम दिया गया। समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में एमएल सेखरी डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी न्यू दिल्ली के उपप्रधान और स्कूल के वाइस चेयरमैन उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर पारंपरिक विधि से किया गया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आर्य स्तुति और गणेश वंदना के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें राजस्थान के घूमर नृत्य ने सबसे अधिक वाहवाही लूटी। किन्नौरी नाटी और भंगड़ा समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से 12वीं के लगभग 750 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत स्कूल स्टाफ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने 150 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में नंदिनी, तेजल, शाम्भवी, पार्जन्य, वैष्णवी, अमनप्रीत, विकल्प, आंचल, स्नेहा, वैभव, अभिषेक, प्रांजल, अनमोल, शुभांगी, भारत, अर्नव व नमन रहे। आस्था, अनुभव, प्रत्युष के. श्रेय, राधिका, ख़ुशी, श्रेया, अपूर्वा, निष्ठा, शुभम, गौरव, स्वाति, वैभव, आर्युमन, आयुष, पल्लविता, समीक्षा, मुस्कान, ध्रुव, निहार कौर, गरिमा, परिणीता, शिवांश, आकाश, अस्मीत, नमन, स्पर्श, सुदीप, साक्षी, अर्नान्शु, अनन्या, विशालाक्षी व अभिनव आदि रहे। स्पोर्ट्स में विशेष उपलब्धि के लिए सार्थक लखनपाल को स्पेशल एचीवमेंट अवार्ड, प्रांजल जम्वाल को मेरी लाडली अवार्ड तथा पार्जन्य शर्मा व तेजल नायक को स्टूडेंट्स ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री राजीव सैजल, सांसद रामस्वरूप, विधायक राकेश जम्वाल, विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक इंद्र सिंह गांधी, चेयरमैन हिमफील्ड निहाल सिंह, महिला एवं बाल कल्याण हिमाचल प्रदेश की महासचिव पायल वैद्य, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान रणवीर ठाकुर, प्रधान नगर परिषद मंडी सुमन ठाकुर, जिला उपायुक्त मंडी रुग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव चंद शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed