फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डैहर में डेंगू के 14 और नए मामले आए सामने, चार लोगों को स्क्रब टायफस

डैहर में डेंगू के 14 और नए मामले आए सामने, चार लोगों को स्क्रब टायफस

Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डैहर में डेंगू के 14 और नए मामले आए सामने, चार लोगों को स्क्रब टायफस
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल के डैहर में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में बुधवार को हुए 52 लोगों के रक्त नमूने की जांच में 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, स्क्रब टायफस के भी चार मामले सामने आए हैं। डैहर क्षेत्र में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 349 हो गई है। हालांकि इसमें से अधिकतर लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। बुधवार को भी सीएचसी डैहर में आसपास की पंचायतों के कुल 35 डेंगू संदिग्धों के सैंपल भरकर मंडी अस्पताल स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता टीमों द्वारा डैहर व आसपास 345 घरों में जाकर डेंगू लारवा की जांच की गई व लोगों को बीमारी से बचाव, सुरक्षा व सावधानियां बरतने बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि 52 सैंपलों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और स्क्रब टायफस के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed