फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गृह जिले के नाचन में सीएम ने खुलकर की घोषणाएं

गृह जिले के नाचन में सीएम ने खुलकर की घोषणाएं

Fri, 23 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
गृह जिले के नाचन में सीएम ने खुलकर की घोषणाएं
- फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृह जिले के दौरे के दौरान नाचन में भी सौगातें देने का दौर जारी रखा। सीएम ने स्यांज में पीएचसी खोलने और बासा कालेज में मुख्यमंत्री ने 2 बास्केटबाल कोर्ट के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। मांग पर सीएम ने मंच से आईटीआई चच्योट के लिए 3 नए ट्रेड देने की घोषणाएं की। जिनमें मोटर मेकेनिकल, कटिंग, टेलरिंग एंड फैशन डिजाइनिंग ट्रेड शामिल हैं। वर्तमान में यह ट्रेड न होने के चलते युवाओं को परेशानी होती है और इन कोर्सों के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। सीएम ने मिडिल स्कूल पिपलागलू, बुराहटा, जंजाहर और नगौण स्कूलों को हाई स्कूल तथा तरौर हाई स्कूल को जमा दो स्कूल का दर्जा प्रदान किया। सीएम ने चैलचौक में मुख्यमंत्री लोक भवन बनाने के लिए 30 लाख देने की घोषणा की। सीएम ने मौवीसेरी स्कूल में साइंस या कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणाएं कीं। गोहर और चैलचौक में बस स्टैंड के लिए 20 -20 लाख देने की घोषणा की। स्यांज में सेरी कल्चर सेंटर खोलने के लिए 30 लाख और इसके क्लस्टर बनाने के लिए 2.5 करोड़ देने की घोषणा की। सीएम ने जबाल सरोआ उठाऊ पेयजल योजना को 30 लाख, नैहरा पलाहोटा पेयजल योजना के लिए 40 लाख, बाढू दाड़ी पेयजल योजना को 15 लाख, वाटर सप्लाई स्कीम डोलधार और माल्हणू योजना के लिए 15 लाख देने की बात कही। महिला मंडल सुरांडी के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। सीएम ने हेलीपैड के लिए बासा और जासण समेत अन्य स्थानों पर हेलीपैड बनाने के लिए उपायुक्त को आदेश दिए। कमरूनाग, शिकारी देवी, जालपा मंदिर सरोआ और अन्य धार्मिक स्थानों को ईको टूरिज्म में लाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि मंडी जिले में धार्मिक और साहसिक पर्यटन को विकसित करने के लिए विशेष प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मंच से बास्केटबाल कोर्ट की मांग की थी।
विज्ञापन


सीएम रिलीफ फंड में इन लोगों ने दिया दान
गोहर (मंडी)। चैलचौक में लोकमित्र संघ ने सीएम रिलीफ फंड के लिए मुख्यमंत्री को 5100, फार्मर प्रधान नाचन गिरधारी लाल ने 5001, प्रधान-उपप्रधान संघ गोहर ने 31 हजार, एसडीएम और तहसील कार्यालय अधिकारी कर्मचारी वर्ग गोहर ने 51 हजार, सीएंडवी एसोसिएशन ने 31 हजार, सेंटर हेड टीचर ने 11 हजार, महिला मंडल धार सुरांडी ने 31 हजार, हिल वैली ट्रक आपरेटर यूनियन चैलचौक ने 51 सौ और व्यापार मंडल चैलचौक ने 22 हजार का चेक सीएम को दिया।
विज्ञापन


नाचन के गडाहरी में पहला मुख्यमंत्री आदर्श शिक्षा केंद्र खुलेगा
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में नाचन के गडाहरी में प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री आदर्श शिक्षा केंद्र बनेगा। प्रदेश में यह स्कूल ऐसा होगा जहां अच्छे शिक्षकों की तैनाती कर स्कूली बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की ट्रांसफर पालिसी भी अलग से तैयार की जाएगी। जहां शिक्षकों के स्थानांतरण होने से पूर्व नए शिक्षक की तैनाती कर दी जाएगी। हिमाचल में 10 ऐसे स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed