फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिमस शारदा माता की पिंडी को संवारा

सिमस शारदा माता की पिंडी को संवारा

Wed, 14 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिमस शारदा माता की पिंडी को संवारा
- फोटो : अमर उजाला
लडभड़ोल (मंडी)। संतान दात्री के नाम से प्रसिद्ध लडभड़ोल के सिमस शारदा माता मंदिर को नवरात्रों के लिए सजाकर तैयार कर दिया गया है। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बुधवार को माता के बच्चों को पिंडी के नीचे से बाहर निकाल कर इस पवित्र स्थान को संवारा गया। बाद में इन सभी बच्चों को उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया। मान्यता है कि नवरात्र में माता की पिंडी के नीचे से निकलने वाले बच्चों की संख्या के अनुरूप ही माता नि:संतान महिलाओं को संतान का फल देती हैं। साल में दो बार होने वाले नवरात्रों में यहां नि:संतान महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए मंदिर के प्रांगण में सोती हैं और माता शारदा उनको किसी न किसी रूप में आकर संतान रूपी फल प्रदान करती हैं। सदियों से चली आ रही इस मान्यता के अनुसार इस मंदिर में उत्तर भारत से ही नहीं बल्कि पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत से भी महिलाएं यहां संतान प्राप्ति का फल पाने के लिए आती हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद राय ने बताया कि इस बार भी कमेटी ने नवरात्र मेले के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुुविधा न हो इसके लिए कमेटी वचनबद्ध है। इस बार भी नवरात्र मेले पूरे विधि विधान से मनाए जाएंगे। उधर, लडभड़ोल के तहसीलदार राजेश कुमार जरयाल ने बताया कि प्रशासन मेला मंदिर कमेटी और मेले में आने वाले लोगों को पूरा सहयोग देगा। मेले के सफल आयोजन पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed