{"_id":"5aa6b1ca4f1c1b8f778b507a","slug":"201520873930-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग शो में विजेताओं को इस बार मिलेंगे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉग शो में विजेताओं को इस बार मिलेंगे इनाम
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग शो में विजेताओं को मिलेंगे इनाम
सुंदरनगर (मंडी)। 22 से 28 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय डॉग शो में विजेताओं को इस बार नकद इनाम मेला कमेटी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। सुकेत डॉग शो के नाम आयोजित किए जाने वाले इस डॉग शो का आयोजन मेला कमेटी की ओर से 24 मार्च को उपमंडलीय पशु चिकित्सालय सुंदरनगर में किया जाएगा। इच्छुक लोग अपने पालतू कुत्ते को शो का हिस्सा बनाने के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं। डॉग शो में पांच श्रेणियों के लिए विजेता घोषित किए जाएंगे। इनमेें स्मॉल ब्रीड, लार्ज ब्रीड, मीडियम ब्रीड, फैंसी ड्रेस तथा बेस्ट ट्रेंड डॉग के पुरस्कार शामिल होंगे। किसी भी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये की नकद राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 900, जबकि तृतीय पुरस्कार के तौर पर 600 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति की सह संयोजक डॉ. नीरज कटोच ने बताया कि डॉग शो के आयोजन के दौरान पांच श्रेणियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा शो में हिस्सा लेने वाले सभी पेटस को गिफ्ट हैंपर प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री का आभार जताएंगे जलरक्षक
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज जलरक्षक यूनियन 14 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधानसभा में मिलेगी। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाकर ने बताया कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव मंगत राम नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिमला पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।