फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नए सरकार के गठन के बाद अराजपत्रित कर्मचारी संघ में चुनावी घमासान के आसार

नए सरकार के गठन के बाद अराजपत्रित कर्मचारी संघ में चुनावी घमासान के आसार

Fri, 09 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नए सरकार के गठन के बाद अराजपत्रित कर्मचारी संघ में चुनावी घमासान के आसार
मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडी के सभी विभागीय कर्मचारियों के चुनाव का खाका तैयार हो गया है। जिसके साथ ही कर्मचारियों में सियासी दांव पेच शुरू हो गए हैं। प्रदेश में नए सरकार के गठन के बाद अब कर्मचारियों के चुनाव भी रोचक होने के आसार हैं। चुनावों को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई है। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश स्तरीय विभागीय संगठनों का गठन प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और प्रांतीय महामंत्री की देखरेख में होगा, लेकिन जिला स्तरीय विभागीय संगठन मंडी एनजीओ फेडरेशन के सुपरविजन में बनेेंगे। विभागीय संगठनों के चुनावों के लिए जिलास्तर पर चेतराम ठाकुर शिक्षा और अग्निशमन विभाग के प्रभारी होंगे। उमेश कुमार को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और खाद्य एवं आपूर्ति निगम का प्रभारी बनाया गया है। मोहन लाल चावला वन विभाग और मेघ सिंह ठाकुर आयुर्वेद विभाग के चुनावों की देखरेख करेंगे। दिनेश शर्मा तकनीकी शिक्षा, चतुर्थ श्रेणी, संगठन और कोष विभाग के प्रभारी होंगे, जबकि कुलदीप ठाकुर कल्याण विभाग और राजस्व विभाग को देखेंगे। पंकज शर्मा पशुपालन, अशोक कुमार स्वास्थ्य और नरेंद्र कुमार लोक निर्माण विभाग के प्रभारी बनाए गए हैं। अमरजीत शर्मा को कृषि, बागवानी तथा कर्म चंद को पंचायती राज विभाग का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। दिनेश शर्मा के अनुसार सभी विभागीय संगठनों के चुनाव 31 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। इन चुनावों में किसी भी प्रकार का विवाद होता है तो इसका निपटारा प्रदेश महामंत्री करेंगे। मंडी में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed