फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विहिप की रिवालसर प्रखंड इकाई भंग

विहिप की रिवालसर प्रखंड इकाई भंग

Sat, 16 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
विहिप की रिवालसर प्रखंड इकाई भंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। विश्व हिंदू परिषद रिवालसर प्रखंड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक हरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस मामले को लेकर उपायुक्त मंडी और एसडीएम बल्ह को भी अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष एलआर राणा, प्रांत प्रचार विभाग अध्यक्ष राहुल सोलंकी, जिला मंत्री घनश्याम ठाकुर, जिला संरक्षक खेम चंद ठाकुर के निर्देशानुसार जो रिपोर्ट रिवालसर प्रखंड इकाई की आई है, उसमें संगठन के कार्य में अनियमितताएं, संगठन के अनुरूप कार्य न करना तथा अनुशासनहीनता के तहत काम करने पर रिवालसर प्रखंड इकाई को भंग करने के निर्देश आए थे। इस मामले को लेकर उपायुक्त मंडी और एसडीएम बल्ह को भी एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें रिवालसर प्रखंड की इकाई को भंग करने के बारे में लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 16 दिसंबर के बाद रिवालसर प्रखंड इकाई कोई भी कार्य करती है या उस इकाई का कोई सदस्य विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले काम करता है तो उसकी जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद की नहीं होगी तथा उसके लिए वह स्वयं जवाबदेह होंगे। विश्व हिंदू परिषद की नई इकाई का गठन जल्दी प्रांत के तमाम बड़े पदाधिकारियों के निर्देशानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed