फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   20 sheep washed away in the overflow of the drain in Thatch

थाच में नाले के उफान में बह गईं 20 भेड़ें

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 sheep washed away in the overflow of the drain in Thatch
थुनाग (मंडी)। ग्राम पंचायत कल्हणी में बुधवार देर शाम भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर रहे। थाच गांव में एक नाले में आए पानी के उफान में एक परिवार की 20 भेड़ें बह गईं।
विज्ञापन

इससे परिवार को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित थाच निवासी मेहर चंद का कहना है कि उनका बेटा देशराज बुधवार शाम भेड़ों को चराने के लिए थाच के जंगल में गया हुआ था।
विज्ञापन

शाम के समय मौसम ने एकाएक करवट बदली और जोरदार बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए भेड़ों सहित पहाड़ी के एक नाले में रुक गया।
बारिश ज्यादा होने के चलते नाले में बाढ़ आ गई और 20 भेड़ें बह गईं। अंधेरा होने की वजह से रात को उन्हें ढूंढ नहीं पाए।
वीरवार सुबह ग्रामीणों ने भेड़ों की तलाश शुरू की जिसमें उन्हें पांच मरी हुई मिलीं। अन्य का पता नहीं चल पाया है। पंचायत के प्रधान खीरामणी ने प्रशासन से प्रभावित के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पटवारी किरण कुमारी ने बताया कि रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जैसे ही रिपोर्ट पहुंचेगी तो नियमानुसार मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed