फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   20 people burnt by firecrackers had to be taken to the hospital for treatment

पटाखों से झुलसे 20 लोगों को उपचार के लिए पहुंचाना पड़ा अस्पताल

Tue, 25 Oct 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 people burnt by firecrackers had to be taken to the hospital for treatment
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में दीपावली की रात पटाखे चलाते समय झुलसने से 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हे ंनजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाना पड़ा। क्षेत्र के नजदीकी गांव ढेलू, योरा, छतर समेत लडभड़ोल और चौंतड़ा में दस साल की आयु के बच्चों समेत 55 साल के उम्रदराज लोग भी घायल हुए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में 51 साल के प्रकाश चंद, 48 साल के विद्यासागर निवासी जोगिंद्रनगर पठाखे चलाते झुलस गए थे। वहीं, छतर गांव का दस साल का अभि, ढेलू में पांच साल के सूर्यांश का हाथ भी पटाखे चलाते हुए झुलस गया था जिसे देर रात नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। निखिल 14, गगन 12, अंकित 10 निवासी जोगिंद्रनगर भी पटाखे चलाते हुए घायल हुए।
विज्ञापन

जिन्हें अस्पताल की आपात सेवाओं में मौजूद डभॉ माणिक्य ने प्राथमिक उपचार दिलाया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कोंडल ने बताया कि दीपावली की रात सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में पटाखे से झुलसे करीब 12 लोगों को उपचार दिलाया गया। इसके अलावा चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्र में पठाखे से झुलसे आठ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पटाखे चलाते हुए घायलों के अभिभावकों ने बताया कि अनार हाथों में फट जाने व नकली पटाखे चलाने के दौरान अचानक फट जाने से यह हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed