फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

सती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Fri, 19 Apr 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को धनोटू में हुई। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बूथ स्तर पर कमेटियों को मजबूत करने के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राधा स्वामी सत्संग पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। चुनाव आयोग की जांच में भाषण सही पाया गया और भाजपा अध्यक्ष पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने का प्रतिबंध लगा है। कहा कि सत्ती पर चुनावों तक प्रचार न करने का प्रतिबंध लगना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ पर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से कार्य करें। इस अवसर पर जिला महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान, लाल सिंह कौशल, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, हरि सिंह ठाकुर, प्रेम लाल गुड्डू, हेमराज आजाद, हेमचंद शर्मा, केसरी लाल, दलीप सिंह, प्रेम लाल, सुरेंद्र शर्मा, विवेक कुमार, प्रताप राणा, नरेश कुमार, चिंत राम, संजू डोगरा, तारा चंद, उपेंद्र ठाकुर, टिकेंद्र राणा, चिंत राम शर्मा, सिधू राम और पीतांबर लाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed