फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दस को होगी स्लो साइकिल प्रतियोगिता

दस को होगी स्लो साइकिल प्रतियोगिता

Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
दस को होगी स्लो साइकिल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी । अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में स्लो साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन दस मार्च को पड्डल मैदान में टारना स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से किया जा रहा है। इसमें सबसे धीमी गति से साइकिल चलाने वाले जूनियर वर्ग के विजेता को 3100, जबकि सीनियर वर्ग के विजेता को 5100 रुपये का इनाम मिलेगा। यह जानकारी टारना क्लब के प्रधान दिनेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि सीनियर और जूनियर वर्ग के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जो प्रतिभागी प्रतियोगिता मेें भाग लेना चाहता है वह फायर फॉक्स के दोनों शोरूम मोती बाजार और गांधी चौक में संपर्क कर पंजीकरण कर सकता है। जूनियर वर्ग में प्रथम विजेता खिलाड़ी को 3100, द्वितीय 2100, तृतीय 1500 और सीनियर वर्ग में प्रथम 5100, द्वितीय 3100 और तृतीय स्थान हासिल करने पर 2100 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed