{"_id":"5bf59540bdec2269424c1bf4","slug":"191542821184-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी के दायरे से बाहर रखने को सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी के दायरे से बाहर रखने को सीएम से लगाई गुहार
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। स्नोर घाटी की जनता ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर स्नोर घाटी को टीसीपी के दायरे में नहीं लाए जाने की मांग की है। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर के नेतृत्व में उन्होंने तहसीलदार औट के माध्यम ज्ञापन सीएम को भेजा है।
दर्जनों लोगों ने औट तहसील में एकत्रित होकर ज्ञापन देकर इस एक्ट का विरोध जताया है। गौर हो कि टीसीपी लगने से स्नोर घाटी की सभी छह पंचायतें झीड़ी, नगवाईं, टकोली, कोटाधार, कीगस, औट प्रभावित होंगी। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कहा कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग की ओर से औट योजना क्षेत्र की अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें औट तहसील के थलौट से लेकर झीड़ी तक की सभी पंचायतों के 17 मुहाल शामिल हैं। इस अधिसूचना के समय जनता को विश्वास में नहीं लिया गया। साथ ही पंचायत के जन प्रतिनिधियों और अन्य पक्षों को भी गुमराह किया गया।