{"_id":"5bf0523dbdec22693c10455e","slug":"191542476349-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीचौकी में हुड़दंग मचा रहे शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीचौकी में हुड़दंग मचा रहे शराबी
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी में हुड़दंगियों पर कार्रवाई की मांग
बालीचौकी (मंडी)। तहसील मुख्यालय बालीचौकी में शाम होते ही शराबियों की टोलियां हुड़दंग मचाना शुरू कर देती हैं। यह समस्या स्थानीय जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मी भी इन्हें देखकर बिना कुछ कहे वहां से निकल जाते हैं। इससे इन शराबियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बाजार में दिनदहाड़े कई जगह शराब पीकर ताश खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों सूरत राम, वीर सिंह, टोडरमल, भाग सिंह आदि ने पुलिस से इन शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी बालीचौकी श्याम लाल का कहना है कि पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। अगर आजकल समस्या अधिक है तो जल्द कार्रवाई की जाएगी।