फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बैडमिंटन में सुंदरनगर ने पालमपुर को दी शिकस्त

बैडमिंटन में सुंदरनगर ने पालमपुर को दी शिकस्त

Thu, 04 Oct 2018 10:05 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में सुंदरनगर ने पालमपुर को दी शिकस्त
मंडी। टाउन हॉल मंडी में चल रही अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों में कड़े मुकाबला हुए। दूसरे दिन पुरुषों के मुकाबलों में क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला ने सराज क्षेत्र के लंबाथाच महाविद्यालय को 3-1 के अंतर से पराजित किया। वहीं, बीबीएनसी चकमोह कॉलेज ने जीसी दौलतपुर चौक को 3-1 से हराया। सरस्वती नगर कॉलेज ने चुवाड़ी कॉलेज को 3-0 से हरा कर जीत हासिल की। वहीं, हरिपुर कॉलेज ने बासा कॉलेज को 3-0 से मात दी। धलियारा कॉलेज ने यूआईआईटी शिमला को 3-0 से हराया। नूरपुर कॉलेज ने जयसिंहपुर कॉलेज को 3-0 से हरा दिया। जोगिंद्रनगर कॉलेज ने भोरंज कॉलेज को 3-0 से, एएचईडीएस सोलन ने झंडुता को 3-0 से, सुंदरनगर कॉलेज ने पालमपुर कॉलेज को 3-2 के अंतर से पराजित किया। महिला वर्ग मुकाबलों में हमीरपुर कॉलेज ने जयसिंहपुर कॉलेज को 2-0 से पराजित किया। पालमपुर कॉलेज ने संधोल को 2-0 से, आरकेएमवी शिमला ने यूआईआईटी शिमला को 2-0 से, लंबाथाच ने बासा कॉलेज को 2-0 से पराजित किया। मंडी कालेज के प्रो. चमन लाल क्रांति सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. सतीश शर्मा, प्रो. मेमजीत, सुनील सेन, प्रो. अंकुर, प्रो. राधिका, खेल अधिकारी डॉ. प्रवीण रनौत, डॉ. विनोद, लोकेश, रवि राम सहित विभिन्न कालेजों के प्राध्यापक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed