{"_id":"5a8efd8b4f1c1b3c718b662f","slug":"191519320459-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटरोपी में बाइक खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटरोपी में बाइक खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो युवकों सहित तीन की मौत
कोटरोपी के पड़ीगुल में बाइक गिरी, बिंद्रावणी के समीप दो कारें टकराईं
युवकों के परिजनों को दी 10-10 हजार की राहत
अमर उजाला ब्यूरो
पधर/मंडी। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कोटरोपी में पड़ीगलु के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क कर एक चट्टान से टकरा गई, जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें लगीं। दोनों युवक ग्राम पंचायत उरला के मसवाहन गांव में अपने रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने आए थे। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टांडु पंचायत के टांडु गांव निवासी संजय कुमार (18) पुत्र सुरेश कुमार और मनोज (24) पुत्र चेत राम उरला पंचायत के मसवाहन गांव में रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार समारोह में आए हुए थे। बुधवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे समारोह समाप्त होने के बाद वापस घर लौटते वक्त कोटरोपी में पड़ीगलु के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में चट्टान के साथ बाइक टकराने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान पीछे वाली जीप में डीजे का सामान लेकर लौट रहे युवकों रिश्तेदार प्रदीप, हर्ष, वीरेंद्र, अभिषेक और दिनेश ने दोनों घायल युवकों को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में देखा। युवाओं ने दोनों घायल युवकों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने की है। प्रशासन की ओर से एसडीएम पधर डॉक्टर आशीष शर्मा ने दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।
उधर, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिंद्रावणी के समीप दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद निवासी सकरोहा बलह शाम के वक्त पंडोह की ओर जा रहा था। बिंद्रावणी के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई, जिससे मौके पर पूर्ण की मौत हो गई। जबकि, दूसरी कार में सवार मंडी निवासी सौरव लोहिया बुरी तरह से घायल हो गया। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।