{"_id":"5c0d53e3bdec2241a9113c73","slug":"181544377315-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा क्षेत्र का विकास न होने से ग्रामीण खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलद्वाड़ा क्षेत्र का विकास न होने से ग्रामीण खफा
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी पर यहां के समाजसेवी और बुद्धिजीवी लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष पनप रहा है। क्षेत्र में करीब 15 सालों से कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है। नई योजनाएं तो दूर पुरानी योजनाओं और सुविधाओं को भी छीना जा रहा है। 50 हजार आबादी और 18 पंचायतों में फैैला हुआ यह इलाका जिला बिलासपुर और हमीरपुर से भी जुड़ा है। यहां संपर्क सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। चार दिन बाद पानी की सप्लाई बंद हो जाती है और आईपीएच की नालियां कई साल पुरानी हो चुकी हैं। सिंचाई योजना न होने के कारण किसान कृषि कार्य छोड़ रहे हैं। बलद्वाड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कुछ नहीं है। अस्पताल एक या दो चिकित्सकों के सहारे है। लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए हमीरपुर या बिलासपुर रेफर किया जाता है। कई स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद चले हुए हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बलद्वाड़ा में अब तक बस स्टैंड की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। सालों से यहां पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा नहीं हैं। बलद्वाड़ा में मात्र एक एटीएम है, जो महीने में 20 दिन खराब और 10 दिन बंद रहता है।
...
थाना को बना दिया फिर चौकी
समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों में रत्न चंद, गोबिंद राय, रमेश चंद, बनारसी राम, ज्ञान चंद, बालक राम और कै. जगदीश वर्मा ने कहा कि पुलिस चौकी हटली को 2016 में थाना घोषित कर दिया गया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस सौगात को भी छीन लिया है। इसे फिर से चौकी बना दिया है।
...
क्या कहते हैं विधायक इंद्र सिंह
क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्र में कांग्रेस के समय में कई कार्य उलझे हुए थे, जिन्हें सुलझाने में समय लग रहा है, लेकिन जल्द ही यहां पर विकास धरातल पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
000