{"_id":"6ae77638e5d9d250f707d1f9","slug":"demand-to-withdraw-the-new-ugc-regulations-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220059-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग
Mon, 02 Nov 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों पर रविवार को सरकाघाट के शिव विकास होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्र के करीब 100 लोगों ने भाग लिया।
बैठक में यूजीसी के नए नियमों, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में बदलाव को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने या उनमें आवश्यक संशोधन करने की मांग उठाई।
उन्होंने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में भी संशोधन की पैरवी की। वक्ताओं का कहना था कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होनी चाहिए, ताकि इसका लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
बैठक में सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से उठाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी वर्गों को समान अवसर और न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो संगठन और समाज के लोग आंदोलन के लिए एकजुट होंगे।
बैठक में सोशल एक्टिविस्ट सुरेंद्र राणा, राजपूत सभा के संगठन सचिव शिवकुमार वर्मा, अजय परवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरके ठाकुर, आरसी ठाकुर, पीसी ठाकुर, कुलदीप सिंह ठाकुर और रचना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।