फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिला भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के खिलाफ खोला मोर्चा

जिला भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिला भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के खिलाफ खोला मोर्चा
मंडी। जिला भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के पिता पंडित सुखराम के खिलाफ मोर्र्चा खोल दिया है। जिला भाजपा ने एक बयान में विधानसभा चुनावों के दौरान परिवार सहित कांग्रेस से भाजपा में शामिल पंडित सुखराम को संगठन और भाजपा के अध्यक्ष पर छींटाकशी न करने की चेतावनी है।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, महामंत्री पंकज जम्वाल, चेतराम, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार और जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि सतपाल सत्ती भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं। उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में जो संबोधन दिया है, वह उनका नहीं बल्कि संगठन का है। भाजपा में यह परंपरा नहीं है कि हाईकमान के आदेशों को चुनौती दी जाए। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा प्रदेश में सुदृढ़ है। जिला मंडी में भी चट्टान की तरह मजबूत है। लोगों की पसंद पर टिकट मिलेगा। टिकट के लिए मांग करना बुरी बात नहीं है, मगर संगठन को बौना दिखाने की कोशिश ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें, उसके बाद टिकट का फैसला भाजपा हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को दरकिनार कर अभियान चलाया जा रहा है जो तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तथा मंडी संसदीय क्षेत्र से रामस्वरूप शर्मा सांसद बने हैं, उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। जिस रेलवे लाइन की पटरी 70 साल में एक इंच नहीं सरका पाए, उस रेलवे लाइन का सर्वेक्षण करवाकर और उसे बजट में डलवाकर सांसद ने बड़ा काम किया है। उन्होंने क्लस्टर यूनिवर्सिटी, फोरलेन, मेडिकल यूनिवर्सिटी, संसदीय क्षेत्र के लिए एनएच के अलावा हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी रास्ता प्रशस्त करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed