{"_id":"5bb79def867a5535301033d4","slug":"181538760175-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में रेडक्रॉस मेले में होंगी स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में रेडक्रॉस मेले में होंगी स्पर्धाएं
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में रेडक्रॉस मेले का आयोजन 18 से 25 नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी उपायुक्त कार्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने दी। कहा कि आठ दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला पड्डल मैदान में मनाया जाएगा। इस मर्तबा संबल थीम पर यह कार्यक्रम होगा। मेले में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जांच पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ना है। कहा कि मेले का शुभारंभ 18 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान वाक फॉर संबल का आयोजन किया जाएगा जो सेरी मंच से पड्डल मैदान तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को दिव्यांगता शिविर, 20 नवंबर को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, 21 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग व संबल शिविर, 22 नवंबर को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत बेबी शो व महिला नाटी, 23 को रक्तदान शिविर, 24 को स्कूली छात्रों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होगी। 25 नवंबर को दादा व दादी के साथ फैंसी शो आयोजित होगा।
000
000
विज्ञापन
000
000