{"_id":"5b97fe79867a557f365c203c","slug":"181536687737-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में मटरू, कबड्डी में द्राहल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में मटरू, कबड्डी में द्राहल चैंपियन
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। प्राथमिक शिक्षा खंड चौंतड़ा-1 की प्राथमिक पाठशालाओं की 24वीं वार्षिक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चौंतड़ा में हुआ। इस अवसर पर खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी चौंतड़ा महेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिताओं में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ आलराउंड का खिताब मटरू जोन के नाम रहा। छात्र वर्ग में खो-खो में मटरू जोन विजेता, चौंतड़ा जोन उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग खो-खो में मटरू जोन विजेता, योरा जोन उपविजेता रहा। कबड्डी में छात्र वर्ग में द्राहल जोन विजेता और द्रुब्बल जोन उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में द्रुब्बल जोन विजेता, योरा जोन उपविजेता रहा। वॉलीबाल छात्र वर्ग में योरा जोन विजेता और द्रुब्बल जोन उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में द्रुब्बल जोन विजेता, योरा जोन उपविजेता रहा। बैडमिंटन में द्रुब्बल विजेता और चौंतड़ा उपविजेता रहा। लोकनृत्य में एकांकी, एकल गीत में मटरू जोन विजेता रहा जबकि समूहगान में योरा जोन विजेता रहा।
000
000
विज्ञापन
000
000