{"_id":"5b2a5c7a4f1c1b603c8b47f4","slug":"181529502842-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धर्मपुर कॉलेज से करें बीबीए, बीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धर्मपुर कॉलेज से करें बीबीए, बीसीए
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में इस बार सेल्फ फाइनेंस बीबीए और बीसीए कोर्स को लांच किया गया। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीबीए, बीसीए के मंडी, हमीरपुर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर नहीं जाना पड़ेगा। महाविद्यालय प्रशासन ने दाखिले भी शुरू कर दिए हैं जो 24 जुलाई तक चलेंगे। इन कोर्सों के लिए विद्यार्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए बीबीए बीसीए कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कोर्सों में उन विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने जमा दो परीक्षा उत्तीर्ण की हुई है। दोनों कोर्सों के लिए 20-20 सीटें रखी गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आग्रह किया है कि वह इन कोर्सों में प्रवेश लेकर अपना भविष्य बनाएं। महाविद्यालय में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में अधिक है। यह जानकारी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के समन्वयक प्रो. महेंद्र सिंह सह आचार्य भूगोल ने दी ।