फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राजा महेंद्रु प्रधान, प्रशांत बहल बने महासचिव

राजा महेंद्रु प्रधान, प्रशांत बहल बने महासचिव

Sun, 29 Apr 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
राजा महेंद्रु प्रधान, प्रशांत बहल बने महासचिव
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। व्यापार मंडल मंडी के चुनावों में आखिर प्रधान पद पर राजा महेंद्रु और महासचिव पद पर प्रशांत बहल ने बाजी मार ली है। प्रधान पद के मुकाबला तिकोना था। जबकि, महासचिव पद के दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर थी। सुबह साढ़े दस बजे से ही तहसीलदार कोटली के देखरेख में पुलिस के पहरे मतदान शुरू हुआ। मतदान के शाम चार बजे के बाद तक भी व्यापारी लाइनों में लगे रहे। चुनावों में व्यापारियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुल 1125 पंजीकृत व्यापारियों में से 907 व्यापारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। 80 फीसदी से अधिक मतदान में प्रधान पद के लिए राजा महेंद्र ने 482 वोट लेकर 191 मतों से जीत हासिल की। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी तिलकराज शर्मा ने 291 वोट हासिल किए। वहीं, सुधीर कूपर को 120 वोट मिले। इसके अलावा चुनावों का बहिष्कार कर चुके लक्ष्मेंद्र गुलेरिया को प्रधान पद के लिए 12 मत मिले। जबकि तीन मत अयोग्य घोषित हुए। वहीं, महासचिव पद के लिए प्रशांत बहल ने 551 मत लेकर 199 मतों से जीत हासिल की। उनके मुकाबल अशोक शर्मा ने 352 मत हासिल किए। इसके अलावा तीन वोट अयोग्य घोषित हुए।
विज्ञापन

तो बहिष्कार करने वाले प्रधान को मिले 12 वोट
चुनावों से एक दिन पहले चुनाव और पंजीकरण प्रक्रिया पर सवाले उठाने वाले प्रधान पद के प्रत्याश्ी लक्ष्मेंद्र गुलेरिया को बहिष्कार के बाद 12 व्यापारियों ने अपना मत दिया है। दअरसल चुनावों से ठीक एक दिन पहले लक्ष्मेंद्र ने चुनावों का बहिष्कार कर दिया था। लेकिन, चुनाव प्रभारियों ने इस दौरान बैलेट पेपर छाप दिए थे। जिसमें लक्ष्मेंद्र का नाम तीसरे कॉलम में था। चुनावों के दिन उनके नाम पर लाईन को न काटे जाने से बहिष्कार से अनभिज्ञ लोगों ने उन्हें मत दिया।
विज्ञापन

प्रत्याशियों और चुनाव प्रभारियों के बीच में हुई हल्की नोकझोंक
चुनावों के दौरान रिजेक्ट हुई व्यापारियों की आईडी के चलते चुनाव प्रभारियों और प्रत्याशियों में बीच-बीच में नोक झोंक भी होती रही। लेकिन, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के पहरे के चलते मामला जल्दी ही शांत हो गया। चुनाव प्रभारी आशुतोष पाल ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। चुनावों में प्रधान पद पर राजा महेंद्रु और महासचिव पद पर प्रशांत बहल ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed