{"_id":"5a8efd894f1c1bff388b9977","slug":"181519320457-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ी के छह गांवों में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ी के छह गांवों में पेयजल किल्लत
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़ी के छह गांवों में पेयजल किल्लत
पंप हाउस की दोनों मोटरें जलने से परेशानी
जिला परिषद ने मांगी मोटर जलने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नबाही/सरकाघाट (मंडी)। रोपड़ी पंचायत के छह गांवों के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों का कहना है कि दो सप्ताह से पेयजल की समस्या बनी हुई है। विभाग से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। मजबूरन करीब दो किमी का सफर तय करके पानी लाना पड़ रहा है। यदि जल्द पेयजल समस्या का निदान नहीं किया गया तो प्रभावित आंदोलन अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
ग्राम पंचायत रोपड़ी की प्रधान छवि चंदेल, सूबेदार मेजर बलदेव राज पराशर, हवलदार रतनचंद, राजकुमार, चमनलाल, दिलेर सिंह, कृपाल वर्मा, देशराज, पूरनचंद, रघुवीर सिंह, प्रताप सिंह, सविता वर्मा, प्रमिला देवी, कांति देवी आदि का कहना है कि दो सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आईपीएच की ओर से करीब एक करोड़ की बनाई गई कुणाला रोपणी उठाऊ पेयजल योजना महज शोपीस बनी है। अभी फरवरी में ही आईपीएच विभाग का यह हाल है तो गर्मियों में क्या हालात होंगे ? ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उन्हें करीब दो किलोमीटर दूर पानी सिर पर उठाकर लाना पड़ रहा है। पंचायत रोपड़ी के गांव धार, बाग, रणछोड़, रोपड़ी, नोणू और लोअर रोपड़ी में पिछले दो हफ्तों से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। उधर, जिला परिषद सदस्य एवं किसान सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आए दिन आईपीएच विभाग की मोटरें जल जाने के मामले की सरकार से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। आईपीएच सरकाघाट के एक्सईएन एसके जस्वाल ने कहा कि रोपड़ी कुनाला पेयजल योजना में पहले एक और फिर दूसरी मोटर जल जाने से समस्या आई है। एक मोटर की मरम्मत कर दी है। जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।