फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बर्फ की कैद में कैसे होगा खाने का जुगाड़

बर्फ की कैद में कैसे होगा खाने का जुगाड़

Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बर्फ की कैद में कैसे होगा खाने का जुगाड़
जंजैहली (मंडी)। सराजघाटी अब बर्फ की कैद में होने वाली है। इसके चलते सराजघाटी के लोग कुछ माह के लिए राशन का पूरा बंदोबस्त कर लेते हैं लेकिन, इस बार लंबाथाच पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लगभग 267 राशन कार्डधारकों को पिछले 3 माह से सरकारी डिपुओं से राशन नहीं मिल पाया है। साथ ही इन परिवारों को 5 माह से चीनी नहीं मिली है। ऐसे में इन परिवारों को बर्फबारी में खाने-पीने के लाले पड़ सकते हैं। लंबाथाच पंचायत के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में केउली, बगलियारा, लेह, नकटैरा कषीधरी, कचैहल, बूगंाधोघर, बुनालीधार, बूलौण, चैलधार के लोग शामिल हैं, जिन्हें राशन नहीं मिला है। केउली के राशन कार्डधारक टेक सिंह, तेज सिंह, राम सिंह, भीखम राम, मनीराम, रेवत राम, ओम चंद, चतर सिंह, केशव राम, निरमू देवी, देवकी देवी, मस्त राम, अमर सिंह, कमला देवी, पवना देवी आदि ने बताया कि हमें पिछले 5 माह से चीनी और तीन माह से राशन नहीं मिल पाया है। अब यहां पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसमें अब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लगता है इस बार लोगों को भूखे मरने की नौबत आने वाली है। लोगों का कहना कि प्रशासन और सरकार को सब पता है कि बर्फबारी में यहां के लोगों को कितनी परेशानी होती है, इसके बावजूद यहां पर कोई प्रबंध नहीं किया गया। यहां तक राशन 3 माह से नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र तीन माह का राशन नहीं दिया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। पंचायत प्रधान चमन लाल ने कहा कि मेरे पास चंद लोग राशन की समस्या लेकर आए थे, जिसके बाद मैंने सोसायटी के सचिव को पूछा तो सचिव ने कहा कि डिपोधारक ने नौकरी छोड़ दी है। इसी के चलते राशन का वितरण नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र ही राशन देने की बात कही है। वहीं, केउली के डिपो धारक महेंद्र ठाकुर का कहना है कि चीनी का कोटा 5 माह से दफ्तर से नहीं मिला है। मैं किन्हीं कारणों से 3 माह का राशन नहीं दे पाया, इसलिए मैंने त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निरीक्षक जंजैहली विकास ने कहा कि किन्हीं कारणों से चीनी और राशन लोगों को नहीं मिला है। इसकी जांच की जाएगी कि क्यों राशन नहीं दिया गया। अगर डिपो धारक दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि मेरे ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी छानबीन की जाएगी और डिपो धारक की गलती पाए जाने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed