{"_id":"5a0dcacc4f1c1b9f678bbb42","slug":"181510853324-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मतदान के पोस्टल बैलेट के साथ ली थी सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मतदान के पोस्टल बैलेट के साथ ली थी सेल्फी
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। पोस्टल बैलेट के साथ सेल्फी लेकर वायरल करने के आरोपी कला अध्यापक ने प्रारंभिक विभाग मंडी को जवाब सौंप दिया है। विभाग को दिए जवाब में शिक्षक ने कहा कि उसने पोस्टल बैलेट के साथ मतदान के पहले सेल्फी ली थी। उसने उस वक्त यह सेल्फी ली जब मत नहीं डाला था। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी ने शिक्षक के जवाब को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को प्रेषित कर दिया है। अब प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से लीगल एडवाइज ली जाएगी। जवाब को आगामी कार्रवाई के लिए निदेशक को भेजा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षक पर विभागीय गाज गिरना तय है। जानकारी के अनुसार नाचन विस क्षेत्र में दो नवंबर को एक शिक्षक ने पोस्टल बैलेट से मत डालने के दौरान सेल्फी लेकर मित्र से इसे साझा कर लिया था। बाद में यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यलय मंडी को भी सूचना प्रेषित कर दी थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में शिक्षक से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। शिक्षक ने जवाब में अपना पक्ष रखते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को जवाब की प्रतिलिपि भेज दी है।
निदेशक को प्रेषित किया जवाब : विभाग
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा ने कहा कि शिक्षक का जवाब मिल गया है। अब निदेशक को इसकी एक प्रतिलिपि भेजी गई है। उनके निर्देशानुसार ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
निदेशक को प्रेषित किया जवाब : विभाग
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा ने कहा कि शिक्षक का जवाब मिल गया है। अब निदेशक को इसकी एक प्रतिलिपि भेजी गई है। उनके निर्देशानुसार ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन