फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तूफान से मंडी अस्पताल परिसर में गिरी दो पेड़, चार गाडिय़ां क्षतिग्रस्त

तूफान से मंडी अस्पताल परिसर में गिरी दो पेड़, चार गाडिय़ां क्षतिग्रस्त

Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
तूफान से मंडी अस्पताल परिसर में गिरी दो पेड़, चार गाडिय़ां क्षतिग्रस्त
मंडी। तूफान ने मंगलवार रात को जिलाभर में भारी तबाही मचाई है। जोनल अस्पताल मंडी परिसर में खड़ी गाड़ियों पर रात लगभग डेढ़ बजे दो बड़े पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा आवासीय कॉलोनी की दीवार को भी पेड़ों की टहनियों से हल्का नुकसान हुआ है। जोनल अस्पताल मंडी के परिसर में पेड़ गिरने के कारण सुबह गायनी ओपीडी और वार्ड में जाने के लिए कोई वाहन नहीं जा रहा था। जिसके कारण महिलाओं को ओपीडी और वार्ड में आने-जाने के लिए दोपहर तक मशक्कत करनी पड़ी। 12 बजे तक जननी एक्सप्रेस 102 की कोई एंबुलेंस प्रसव के बाद महिलाओं को घर छोड़ने के लिए परिसर से नहीं निकल पाई। वहीं, पेड़ की टहनियां परिसर में स्थापित टी-स्टाल और एचपीएमसी के जूस कार्नर की छतों पर भी गिरीं। हालांकि दोनों कारोबारियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही जिले में तेज बारिश और तूफान से काफी नुकसान हुआ है। जोरदार बारिश के साथ चलीं तेज हवाओं के कारण कई घरों की छतें उड़ गई हैं। रात भर बारिश, तूफान, ओलावृष्टि और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को सोने नहीं दिया। लोगों ने डर के साए में रात गुजारी। मंगलवार को दोपहर तक मौसम साफ था। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और एकाएक बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक जमकर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन देर रात को मौसम के बदले तेवरों ने लोगों को डरा दिया। उधर, बारिश और तूफान से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सभी उपमंडलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


आंधी से धर्मपुर में 32 लाख की लागत का पॉलीहाउस उखड़ा
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय में तूफान से कूलिंग सिस्टम वाला पॉलीहाउस पूरी तरह उखड़ गया। पॉलीहाउस में सात एसी लगे थे जो नष्ट हो गए। पॉलीहाउस के मालिक चंद लाल सकलानी ने खीरा, घिया, बैंगल की फसल तैयार की थी जो पूरी तरह खराब हो गई है। यह पॉलीहाउस लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बना था, जिसे तेज आंधी ने तहस नहस कर दिया। वहीं, तेज आंधी की वजह से सरी पंचायत के मरैटी गांव के केसर सिंह पुत्र संतराम के किचन की छत, पूर्ण चंद पुत्र किशन चंद सनौर की गौशाला की छत, जोगिंद्र बनाल की गौशाला की छत, ओमचंद गांव त्रैंबला की गौशाला की छत, सूरत सिंह गांव कपाही की गौशाला की छत को भी आंधी उड़ाकर ले गई। क्षेत्र में बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से कमलाह, स्योह, समौड़, ध्वाली, सतरेहड़, बहरी, कलस्वाई सहित कई गांव रात को अंधेरे में डूब गए। उधर, एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने कहा कि सभी हलका पटवारियों को तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेकर पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन


नागन गांव में घर पर गिरा पेड़
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के तहत आने वाली नजदीकी पंचायत मैन भरोला के लगभग सभी गांवों में गत रात्रि तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत के प्रधान दुनी चंद राठौर ने कहा कि तूफान से पंचायत के नागन गांव में तारा चंद के मकान पर पेड़ गिरा। जिससे घर को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना नायब तहसीलदार राजस्व विभाग जोगिंद्रनगर और हलका पटवारी को भी पंचायत ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबेला वाली खबर के लिए बयान
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि रूबेला के मामले आने बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विभाग से अधिकारियों से इस बारे में रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed