{"_id":"67dc66d934d27b4a0e058f50","slug":"178-contracts-of-nine-units-auctioned-for-rs-7454-crore-mandi-news-c-90-1-mrt1064-151065-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नौ यूनिटों के 178 ठेके 74.54 करोड़ में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नौ यूनिटों के 178 ठेके 74.54 करोड़ में नीलाम
विज्ञापन
मंडी। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया वीरवार को शुरू हुई। पहले चरण में 20 यूनिटों में नौ यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। शेष 11 इकाइयों की नीलामी को ठेकेदार नहीं मिल पाए। नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की ओर से की गई। पहले चरण में नौ यूनिटों की कुल 178 दुकानें ही नीलाम हो पाईं। 11 यूनिटों की 212 दुकानों की नीलामी में ठेकेदारों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।
नीलाम हुई नौ यूनिटों का आरक्षित मूल्य 73.65 करोड़ रुपये था। इनकी नीलामी 1.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74.54 करोड़ रुपये में हुई। नौ यूनिटों में मंडी-पंडोह यूनिट 9.85 करोड़, सुंदरनगर टाउन 10.83 करोड़, जरोल 8.99 करोड़, चेलचौक 13.54 करोड़, चुराग 9.85 करोड़, पधर-बरोट 6.6 करोड़, चौंतड़ा-भरोल 6.9 करोड़, चौलथरा-संधोल 8 करोड़ और एहजु खलियार एल-20बी 2.77 लाख रुपये में नीलाम हुई। सबसे ज्यादा यूनिट अमित इंटरप्राइजिज ने खरीदी।
आबकारी विभाग ने जिले में 388 ठेकों का आधार मूल्य 185 करोड़ रुपये रखा गया है।
कोट्स
नीलामी प्रकिया के दौरान नौ यूनिटों के 178 दुकानें नीलाम की गई हैं। शेष 11 यूनिटों की 212 दुकानों के लिए नीलामी अगली निर्धारित तिथि को आयोजित की जाएगी। इस बार आधार मूल्य में करीब चार करोड़ की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
रोहित राठौर, अतिरिक्त उपायुक्त मंडी